फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People had to face problems due to two buses breaking down simultaneously

Bilaspur News: दो बसें एक साथ खराब होने से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

Thu, 01 May 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
People had to face problems due to two buses breaking down simultaneously
-सुबह-सुबह लेहरी सरेल, डुमैहर, लौहट रूट पर ठप हुई परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन

-छात्रों, कर्मचारियों और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवी उपमंडल के लेहरी सरेल, डुमेहर, लौहट रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें एक साथ खराब हो गईं। एक बस बुधवार शाम को घुमारवीं, तरघेल रूट पर बंद पड़ी रही, दूसरी बस वीरवार सुबह डुमैहर के पास खराब हो गई। इस कारण पूरे क्षेत्र की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार शाम घुमारवीं से तरघेल जा रही लोकल बस तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में ही बंद हो गई थी। गुरुवार सुबह इसी बस से लौटकर यात्रियों को घुमारवीं लाया जाना था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पैदल चलना पड़ा। बाद में चालक-परिचालक दूसरी बस लेकर रूट पर पहुंचे, लेकिन सेवा बहाल होने में एक घंटे की देरी हो गई। वहीं, वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जाहू से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस डुमैहर के पास खराब हो गई। सुबह की यह अहम बस सेवा रुकने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को टैक्सी और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। करीब दो घंटे बाद विभाग ने बिलासपुर से दूसरी बस भेजकर सेवा बहाल की। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यही है कि यहां से होकर सुबह केवल दो ही बसें गुजरती हैं। जब ये दोनों ही बसें एक साथ रुक जाएं, तो पूरे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था चरमरा जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि इस रूट पर अधिक बसें चलाई जाएं और नई बसें उपलब्ध करवाई जाएं। बस अड्डा इंचार्ज घुमारवी जयपाल ने बताया कि तरघेल, घुमारवीं रूट पर दूसरी बस भेजी गई थी, जो थोड़ी देर से रूट पर पहुंच सकी। वहीं, जाहू,चंडीगढ़ बस की खराबी के चलते बिलासपुर से वैकल्पिक बस भेजी गई थी ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed