फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People got drinking water at Ghumarwin bus stand after three days.

Bilaspur News: बस अड्डा घुमारवीं में लोगों को तीन दिन बाद मिला पीने का पानी

Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
People got drinking water at Ghumarwin bus stand after three days.
- मोटर खराब होने से तीन दिन से नहीं हो रही थी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डा में तीन दिन के बाद वीरवार को यात्रियों को पीने का पानी नसीब हुआ। पिछले तीन दिन से पीने के पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ था। यात्रियों को पिछले तीन दिन से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। इस कारण उन्हें पानी की बोतलें खरीद कर गुजारा करना पड़ रहा था।
पानी की किल्लत से न केवल यात्रियों को बल्कि खुद परिवहन विभाग के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बस अड्डा पर बोरवेल लगाया गया है, लेकिन बिजली की समस्या के चलते तीन दिन से बोरवेल की मोटर काम नहीं कर पा रही थी। हालांकि इसके लिए बिजली बोर्ड को भी समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद अमर उजाला द्वारा यात्रियों को हो रही इस परेशानी को बुधवार के अंक में बोरवेल होने के बाद भी बस अड्डा में नहीं पीने का पानी नाम के शीर्षक से प्रमुखता से विभाग के समक्ष रखा था। इसके बाद विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए बोरवेल की मोटर को अपने दूसरे बिजली के कनेक्शन से जोड़कर चालू किया गया। इसके बाद यात्रियों को पानी मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि उमस भरी गर्मी में लोगों को पानी के बिना एक तरफ बसों का इंतजार तो दूसरी तरफ खुद परिवहन कर्मियों के लिए ड्यूटी देना मुश्किल हो रहा था। तीन दिन तक बस स्टैंड पर पेयजल आपूर्ति बाधित रही। तीन दिनों तक यात्री पानी की तलाश में बस स्टैंड के चारों तरफ भटकते नजर आ रहे थे। शिकायत के बावजूद पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की बहाली कर दी गई। इसके बाद यात्रियों को बस अड्डा पर पीने का पानी नसीब हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed