फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People facing water shortage in Badgaon Panchayat

Bilaspur News: बड़गांव पंचायत में पानी की किल्लत झेल रहे लोग

Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
People facing water shortage in Badgaon Panchayat
दो सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रहे लोग
विज्ञापन

- गर्मी के मौसम में गांव में आधा दर्जन हैंडपंप सूखे
-शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव के विभिन्न गांवों में दो सप्ताह से लोगों को पानी की किल्लत की झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों को सूचना देने, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व जल शक्ति विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिस कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति गुस्सा भरा हुआ है।

पंचायत के तहत लगे आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप दम तोड़ गए है, जबकि आधे ही चल रहे हैं। इससे ग्रामीणों को काफी दूर स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। हैंडपंप पर सुबह से ही लाइन लग जाती है। गांव बड़गांव में कहने को तो करीब एक दर्जन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन गर्मी शुरू होते ही आधे हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। स्थिति यह है कि गांव में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों में सुशील कुमार, अमर सिंह, मनू, राजीव, अनिल, मदन सिंह, हरिराम, प्यार सिंह, जय सिंह और रामलाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या हर वर्ष की है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर टरका देते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पानी छोड़ने का समय सही नहीं है। कहीं पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दिया जाता है और अधिकांश नलकों में समय की अव्यवस्था होने के कारण पानी आता ही नहीं है। इससे यह समस्या और भी विकराल रूप ले चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को कई बार उन्होंने दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बात करने से गुरेज करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति यह है कि गांव के स्कूल में लगे हैंडपंप से आधे से ज्यादा गांव के लोग पानी भरते हैं। सुबह से ही ग्रामीणों सहित प्रवासी मजदूरों की लाइन लगनी शुरू हो जाती हैं। उधर सहायक अभियंता अमन ठाकुर ने कहा कि पेयजल किल्लत को देखते हुए उन्होंने कुछ माह पहले सभी हैंडपंपों को ठीक कराने का कार्य करा दिया है। फिलहाल पेयजल किल्लत की उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि वह लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर थे। जल्द ही मौके का जायजा लेकर पेयजल किल्लत को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed