{"_id":"6661b59f3b16395ab10ef8d0","slug":"people-facing-problem-of-electricity-and-water-in-jhanduta-area-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118458-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता क्षेत्र में बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता क्षेत्र में बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
-आंधी ने लोगों सहित विभाग की बढ़ाई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र में लोगों को बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं और अब आंधी के कारण समस्या और बढ़ गई है।
जल शक्ति विभाग झंडूता के तहत पहले ही लोगों को पानी की सही आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों का अधिकतर समय पानी के जुगाड़ के लिए ही व्यतीत हो जाता है। वहीं कई जगहों पर लोगों के पुराने जल स्त्रोत जैसे कुंए और बावड़ियों का जल स्तर बहुत कम हो गया है तो कई जगहों पर इन कुओं और बावड़ियों का पानी सूखने से पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं में पानी कम होता जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से पीने के पानी का सही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जल शक्ति विभाग झंडूता के सहायक अभियंता अमन ठाकुर का कहना है कि बिजली के बार-बार कट लगने से पेयजल योजनाओं से पानी नहीं उठाया जा रहा है। इससे पेयजल योजनाओं में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की सही आपूर्ति होने पर पेयजल योजनाओं से सुचारू रूप से पानी की सही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं विद्युत बोर्ड सब डिविजन झंडूता के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने बताया कि आंधी के कारण के कारण क्षेत्र में बिजली की लाइन में खराबी आ जाने से लोगों को बिजली से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बिजली की लाइनों को ठीक कर दिया गया है।