फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people demand to cm built bavkhal bridge

जनता का सवाल! बवखाल पुल कब बनेगा सरकार

Wed, 23 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 23 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
people demand to cm built bavkhal bridge
बवखाल पुल निर्माण के लिए सीएम के पास कुछ इस अंदाज में फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण। ....फोटो राजीव कश्यप - फोटो : अमर उजाला

बवखाल पुल बीच मझधार, राजा साहिब! करो उद्धार, राजा साहिब! बवखाल पुल बनवाओ सहित अन्य नारों से लिखी तख्तियों को लेकर बुधवार को बवखाल संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने हमीरपुर संसदीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति ने बवखाल पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की।

विज्ञापन


बवखाल पुल के निर्माण को लेकर बुधवार सुबह लुहणू के मैदान में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने को कोट धार क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्गों ने यहां पर पहुंचकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बवखाल पुल शीघ्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन


विवेक कुमार ने बताया कि इस पुल का शिलान्यास लगभग 13 साल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। इसका काम भी शुरू हो गया, लेकिन बीच में तकनीकी खामी आने के कारण पुल का काम अधर में लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुल को लेकर झंडूता और श्री नयना देवी जी विस क्षेत्रों के लोगों की आस धूमिल हो रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दोनों क्षेत्रों के लोगों को इस पुल के बनने की आशा नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण न होने से कोट धार क्षेत्र के कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

पुल के निर्माण न होने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास रुका है। विवेक कुमार ने कहा कि पुल के निर्माण होने से कोटधार की जनता को लाभ मिलेगा। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, परवाणू और चंडीगढ़ जाना पड़ता है। पुल का निर्माण होने से शाहतलाई से चंडीगढ़ की दूरी काफी कम हो जाएगी।


इसका लाभ झंडूता विधानसभा की 14 पंचायतों और श्री नयना देवी जी विधान सभा की 24 पंचायतों को भी मिलेगा।  प्रतिनिधिमंडल में बवखाल पुल संघर्ष समिति कोटधार के प्रधान कुलदीप शर्मा, सह सचिव यश वर्धन शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप खजूरिया, उप कोषाध्यक्ष राकेश धीमान, सदस्य नीरज शर्मा, राकेश, अमित शर्मा, मदन धीमान, रमेश, राजकुमार, श्रीराम, ललित, श्याम लाल, भाग सिंह, कश्मीर सिंह, शंकर दास, मंगला देवी, मोनिका, सुलेखा और सुनीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed