फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People closed the liquor shop opened in front of the temple

Bilaspur News: मंदिर के सामने खोले शराब के ठेके को लोगों ने कराया बंद

Wed, 02 Apr 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
People closed the liquor shop opened in front of the temple
बिलासपुर के बेहना जट्टा में ठेके के विरोध उतरे ग्रामीणों से बात करती पुलिस। संवाद
- बैहना जट्टां में ठेके के विरोध में उतरी पंचायत और ग्रामीण
विज्ञापन

- ठेके के अंदर बैठे लोगों और ग्रामीणों में हुई नोकझोंक
- ग्रामीण बोले, स्कूल, पंचायत घर के पास शराब का ठेका मंजूर नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बैहना जट्टां में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किनारे खोले गए शराब के ठेके को स्थानीय लोगों ने बंद करा दिया। इस दौरान ठेके के सेल्समैन सहित अंदर बैठे व्यक्तियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि ग्रामीण ठेके को बंद करने पर अड़े रहे।
जानकारी के अनुसार बैहना जट्टा में प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने और फोरलेन किनारे बुधवार को एक शराब का ठेका खुला।
पंचायत प्रतिनिधि ठेके में गए। सेल्समैन से ठेके संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कुछ नहीं दिखा सका। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने सेल्समैन को बाहर बुलाकर ठेके पर अपना ताला लगा दिया। सेल्समैन ने उनके ताले के ऊपर अपना ताला लगा दिया। कुछ देर बाद गाड़ी में करीब सात व्यक्ति आए। उन्होंने ठेके पर लगाए पंचायत के ताले को तोड़ा और अपने ताले को चाबी से खोलकर अंदर बैठ गए। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय महिलाएं और युवा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेके में बैठे व्यक्तियों को फिर से ठेके को खोलने बारे पूछा और बंद करने को कहा, लेकिन वह व्यक्ति बाहर आने के लिए नहीं माने। इसके बाद ग्रामीणों ने अंदर बैठे लोगों को बाहर खींच कर निकाला। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद ठेके पर फिर से ताला लगवाया गया। सूचना पर झंडूता पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि ग्रामीण ठेके का किसी और जगह स्थानांतरित करने पर अड़े रहे। स्थानीय निवासी एवं बजरंग दल झंडूता के संयोजक सूर्या चंदेल, दीपक चंदेल, बंटी, राजेंद्र सोनी, रामस्वरूप, आशुतोष चंदेल, रसील कुमार, राजपाल, अभिषेक चंदेल आदि ने बताया कि ठेके के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर और साथ में मुख्य बस स्टॉप है, जहां रोजाना सैकड़ों महिलाएं, बच्चे आते-जाते हैं। यदि इस जगह पर ठेका खोला जाएगा तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इस ठेके को कहीं और स्थानांतरित किया जाए। तब तक ठेके पर ताला लगा रहेगा।
विज्ञापन


कोट
ग्राम पंचायत बैहना जट्टां की प्रधान गौरी देवी ने बताया कि ठेके को बंद करके स्थानांतरित करने के लिए उपायुक्त को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस जगह पर मंदिर, बस स्टॉप, स्कूल, पंचायत कार्यालय पास में है। ऐसे में यहां शराब का ठेका खोलना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
झंडूता थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों को ठेके के विरोध में प्रस्ताव देने का सुझाव दिया गया है। आबकारी विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed