फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are upset due to reduction in bus routes from the old highway

Bilaspur News: पुराने हाईवे से बस रूट कम होने से लोग परेशान

Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to reduction in bus routes from the old highway
दो घंटे तक करना पड़ता है बस का इंतजार
विज्ञापन

शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलती है कोई बस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बस रूट कम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फोरलेन शुरू होने के बाद लगातार यह समस्या बढ़ रही है।
पुराने हाईवे पर एक या दो बस रूट निर्धारित समय पर चलते हैं। वह भी कई बार फोरलेन से होकर निकलते हैं, जिस कारण लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकतर समस्या शाम 7 बजे के बाद होती है। शाम 7 बजे के बाद कोई भी बस इस रूट से नहीं चलती है। इस क्षेत्र में लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पुराने हाईवे पर कैंची मोड़ से कोठीपुरा क्षेत्र के बीच के लोग इस समस्या को झेल रहे हैं। इसमें री, स्वारघाट, कुटहैला, तंबोल, छड़ोल, कल्लर, सहित अन्य गांव शामिल हैं। हालांकि इस रूट पर परिवहन विभाग की ओर से एक रूट को बिलासपुर-कैंची मोड़ वाया स्वारघाट जारी किया गया है, लेकिन वह अभी शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने विभाग और सरकार से मांग उठाई है कि इस रूट पर समय-समय पर बसें चलाई जाएं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना र करना पड़े।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि पुराने हाईवे पर एक रूट जारी किया गया है। जब यह चल पड़ेगा तो लोगों को इससे राहत मिलेगी। विभाग लोगों की समस्या दूर करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed