फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are troubled due to lack of bus stand in Jhanduta.

Bilaspur News: झंडूता में बस स्टैंड के अभाव में लोग परेशान

Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of bus stand in Jhanduta.
भाजपा विधायक कटवाल ने कराया है निर्माण के लिए 30 लाख का प्रावधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का उपमंडल मुख्यालय झंडूता, जो क्षेत्र का केंद्र बिंदु भी है, बस स्टैंड के अभाव के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बस स्टैंड न होने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

झंडूता में उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का मंडलीय कार्यालय, जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, सिविल कोर्ट, विकास खंड कार्यालय, तहसील कल्याण कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाना, राजकीय महाविद्यालय, सैनिक कैंटीन, वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय, गैस एजेंसी, लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, वन विभाग का विश्राम गृह, अग्निशमन उप केंद्र, कोषागार कार्यालय, विद्युत बोर्ड सब डिवीजन, पंजाब नेशनल बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, ग्रामीण बैंक सहित दर्जनों अन्य सरकारी और निजी कार्यालय स्थापित हैं। इसके अलावा, झंडूता में सरकारी और निजी बसों के अलावा रोजाना सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं। व्यापारिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। लेकिन स्थायी पार्किंग स्थल न होने के कारण वाहन सड़क पर तिरछे खड़े रहते हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। स्थानीय लोगों ने दशकों से बस स्टैंड की मांग की है। भाजपा विधायक जेआर कटवाल ने इसके निर्माण के लिए करीब 30 लाख रुपये का प्रावधान किया था और लोक निर्माण विभाग ने जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद यह कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि झंडूता में बस स्टैंड के निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन की तलाश की जा रही है और प्रशासन इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed