फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are not getting water supply in Jamthal for the last five days

Bilaspur News: जमथल में पिछले पांच दिन से लोगों को नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

Tue, 25 Jul 2023 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
People are not getting water supply in Jamthal for the last five days
-लोगों ने प्रशासन और सरकार से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोल बांध विस्थापितों के गांव जमथल में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने पानी की आपूर्ति के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि उनके लिए पेयजल के लिए वैकल्पिक समाधान किया जाए, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी श्याम लाल, रवि कुमार और जगदीश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि कोलबांध परियोजना करीब आठ साल पहले शुरू की थी, लेकिन सरकार, जिला प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने विस्थापितों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया है। वर्तमान में कोलबांध जलाशय पानी से भरा हुआ है, लेकिन जमथल में पिछले पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जो पानी दिया भी जाता है वह फिल्टर नहीं होता है। इससे जल जनित रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। जल शक्ति विभाग को इसके बारे में संज्ञान लेना चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed