फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are demanding extension of date for filling BPL form

Bilaspur News: बीपीएल फार्म भरने के लिए लोग कर रहे हैं तिथि बढ़ाने की मांग

Thu, 01 May 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
People are demanding extension of date for filling BPL form
-तकनीकी कारणों, बेरोजगारी प्रमाण पत्रों में देरी से हजारों लोग रहे आवेदन से वंचित
विज्ञापन

-लोग बोले, कम से कम 15 दिन बढ़े समयसीमा, तभी सभी पात्र ले सकेंगे लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। बीपीएल चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन फार्म की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार द्वारा बीपीएल चयन के लिए 30 अप्रैल 2025 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इस समयसीमा के भीतर कई लोगों ने फार्म भर कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे पात्र लोग भी हैं जो तकनीकी कारणों से अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं।
बीपीएल फार्म के साथ बेरोजगारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य किया गया था। यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों ने समय रहते लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन भी कर दिए थे, लेकिन संबंधित विभागों में प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया में देरी के चलते हजारों लोगों के सर्टिफिकेट अब तक लंबित हैं। ऐसे में वे लोग अपने बीपीएल चयन फार्म निर्धारित तिथि तक भरने में असमर्थ रहे गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो बीपीएल सूची में शामिल होने के पूर्ण रूप से पात्र हैं, लेकिन समय पर बेरोजगारी सर्टिफिकेट न बन पाने के कारण उनका फार्म जमा नहीं हो सका है। इस कारण लोग चिंता में हैं और सरकार से समयसीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों का कहना है कि बीपीएल चयन फार्म भरने की अंतिम तिथि को कम से कम 15 दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाए, ताकि सभी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही तहसील कार्यालयों में लंबित पड़े बेरोजगारी सर्टिफिकेटों को जल्द से जल्द जारी किया जाए। गांव भराड़ी के सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 अप्रैल को बेरोजगारी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक सर्टिफिकेट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर कुछ और दिन मिल जाएं तो हम भी अपना बीपीएल फार्म भर सकते हैं। उनके जैसे सैकड़ों लाभार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed