{"_id":"6569cad781a5d85c630743e1","slug":"people-are-calling-the-chariot-of-bharat-sankalp-yatra-as-modis-guarantee-katwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9463-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत संकल्प यात्रा के रथ को मोदी की गारंटी कह रहे लोग : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत संकल्प यात्रा के रथ को मोदी की गारंटी कह रहे लोग : कटवाल
विज्ञापन
-देश की जनता उनकी कही हुई बात को मानती है पत्थर की लकीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यशैली से हर वर्ग का न केवल दिल जीता है, बल्कि हर मामले में उन्होंने खुद को लोगों के भरोसे पर खरा साबित करके भी बताया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग जनऔषधि केंद्रों को मोदी की दवाई की दुकान, विकसित भारत संकल्प यात्रा में चल रहे रथ को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता उनकी कही हुई बात को पत्थर की लकीर मानती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जड्डू और कोसरियां पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास ही राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिलासपुर जिला भी इससे अछूता नहीं है। इस जिले में विकास की कई बड़ी परियोजनाओं को भाजपा कार्यकाल में ही धरातल पर अमलीजामा पहनाया गया। कोठीपुरा में एम्स जैसा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान और बंदला में देश का इकलौता हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज मोदी सरकार की ही देन है। किरतपुर-नेरचैक फोरलेन बनने से लोगों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिली है। दूरियां सिमटने से उनके पैसे और समय की बचत हो रही है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गोबिंद सागर झील पर बागछाल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल अप्रोच रोड का थोड़ा सा काम बाकी है। जल्द ही इसे भी पूरा करके यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे जहां झंडूता व नयनादेवी क्षेत्र आपस में जुड़ेंगे, वहीं झंडूता से चंडीगढ़़ और दिल्ली की दूरी भी काफी कम हो जाएगी। गोबिंद सागर झील पर आधारित करोड़ों रुपये की कुट बौंगड़ उठाऊ पेयजल योजना कोटधार क्षेत्र समेत कई अन्य पंचायतों के हजारों लोगों की प्यास बुझाएगी। यह सब काम केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग और आशीर्वाद से हिमाचल में जयराम सरकार के कार्यकाल में हो पाए हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्ष में किए गए कार्यों के आधार पर एक बार फिर से उन्हें अपना आशीर्वाद देगी।