{"_id":"6993143b2cb61f0ced016680","slug":"pensioners-raised-demand-for-release-of-pending-arrears-and-da-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-154118-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनरों ने लंबित एरियर व डीए जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनरों ने लंबित एरियर व डीए जारी करने की उठाई मांग
Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी का लाभ देने पर सीएम का जताया आभार
डियारा में हुई विद्युत पेंशनरों की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ नागरिक डे-केयर केंद्र में इंजीनियर वीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रछपाल सिंह, सचिव बंसी राम ठाकुर और मस्तराम ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन से जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का एरियर और 13 प्रतिशत महंगाई राहत किस्तों में जारी करने और लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। 12 फरवरी 2026 को हुए प्रदर्शन में भाग लेने वाले पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में संयुक्त मोर्चे के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। पेंशनरों ने वर्ष 2025 के विद्युत बिल का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग भी दोहराई। बैठक में नगर परिषद से शहर के सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई गई। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को हो रही असुविधा का उल्लेख करते हुए कम से कम हर आधे घंटे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर सीताराम ठाकुर, हरि कुमार गुप्ता, मस्तराम, जोधाराम, गुरुदेव कौशल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।