Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners' protest continued for the second day; they will lay siege to the Legislative Assembly on the 19th.

Bilaspur News: दूसरे दिन भी जारी रहा पेंशनरों का धरना, 19 को करेंगे विधानसभा का घेराव

Sat, 14 Nov 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pensioners' protest continued for the second day; they will lay siege to the Legislative Assembly on the 19th.
जिला मुख्यालय पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग, 17 नवंबर से पहले वार्ता के लिए बुलाने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय बिलासपुर में पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला संयोजक चेतराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में बिजली बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए करीब दस वर्षों से लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
बिजली बोर्ड पेंशनर संघ के जिला प्रधान तिलक राज शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड, पथ परिवहन निगम, कॉरपोरेट सेक्टर और शहरी निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए चेतराम वर्मा, सुशील पुंडीर, तिलक राज शर्मा, प्रकाश ठाकुर, हरिदास ठाकुर, किशोरी लाल शर्मा और अश्वनी चंदेल ने सरकार से मांग की कि 17 नवंबर से पहले संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए बुलाया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस प्रदर्शन में बिलासपुर जिले से करीब एक हजार पेंशनर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से पेंशनरों को राजनीति और अलग-अलग वर्गों में बांटने का प्रयास बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बजाय लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान के लिए ठोस व्यवस्था करे। इससे प्रदेशभर के पेंशनरों में पनप रहे रोष को शांत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed