फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners aged over 75 to be felicitated on the 29th.

Bilaspur News: 75 पार वाले पेंशनर 29 को होंगे सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pensioners aged over 75 to be felicitated on the 29th.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में होगा सम्मान समारोह
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चंद ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय परिधि गृह में हुई।
बैठक में एसोसिएशन की पंजगाईं, बरमाणा, बैरी, घागस, चांदपुर, दयोथ, नम्होल और कंदरौर इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि 29 जून को पेंशनर सम्मान समारोह का बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में आयोजन किया जाएगा। इसमें 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी इकाइयों की ओर से सम्मानित किए जाने वाले वरिष्ठ पेंशनरों के नामों की संख्या करीब 35 हो सकती है।
समारोह के लिए समितियों और उप समितियों का गठन किया गया है। यह सम्मान समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया कि वे समय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर एवं सेवानिवृत्त एनडीएसआई लक्ष्मण दास वर्मा मुख्यातिथि होंगे। बैठक में राज्य महासचिव हुकुम चंद ठाकुर, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, सचिव नरोत्तम धीमान, कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी, लेख राम कौंडल, संस्थापक जेके नड्डा, ओम प्रकाश गर्ग, अश्विनी कुमार, सुंदर शर्मा, प्रेम सिंह चंदेल, गोपाल शर्मा, कमलेश चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed