{"_id":"56ec3b474f1c1bd55b8b464e","slug":"payment-not-to-home-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले होमगार्ड को नहीं हुई अदायगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले होमगार्ड को नहीं हुई अदायगी
ब्यूरो/अमर उजाला,भराड़ी (बिलासपुर)
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों में ड्यूटी देने वाले होमगार्ड जवानों को अभी तक अदायगी नहीं हुई है। पंचायत चुनावों के दौरान जिला में 391 होमगार्ड ने ड्यूटी दी थी। तीन माह बाद भी होमगार्ड के जवान को अभी तक 1800 रुपये की अदायगी नहीं हो पाई है। पंचायत चुनावों में होमगार्ड के जवानों ने 10 दिन ड्यूटी दी थी। प्रत्येक जवान को 2800 रुपये मिलने थे। लेकिन, केवल एक-एक हजार रुपये ही मिल पाए हैं। शेष 1800 रुपये की राशि तथा टीए बिल के पैसे उन्हें नहीं मिल पाए हैं। होमगार्ड एसोसिएशन के जिला प्रेस सचिव विजय कुमार, गुरमेल सिंह, कुलदीप सिंह, प्यारे लाल, तरसेम सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार तथा ओंकार चंद सहित अन्यों ने बताया कि जनवरी माह में पंचायत चुनावों में होमगार्ड के जवानों की 10 दिनों के लिए तैनाती की गई थी। प्रत्येक जवान को 2800 रुपये तथा टीए मिलना था। चुनावों के दौरान प्रत्येक जवान को एक-एक हजार रुपये तो मिल गए थे, लेकिन शेष 1800 रुपये तथा टीए बिल के पैसे अभी तक नहीं मिल पाए हैं। उधर, होमगार्ड कमांडेंट निहाल चंद ने बताया कि जवानों की बकाया शेष राशि तथा टीए बिल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन