फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pay special attention to the quality and maintenance of road construction works: Dharmani

सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव पर दें विशेष ध्यान : धर्माणी

Fri, 31 Oct 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to the quality and maintenance of road construction works: Dharmani
घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते मंत्री धर्माणी। संवाद
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं में की लोनिवि की समीक्षा बैठक में की अध्यक्षता
विज्ञापन

फील्ड रिपोर्ट के आधार पर अवरोध दूर करने, कार्यों को समयबद्ध गति देने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री शुक्रवार को घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग मंडल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


मंत्री ने कहा कि फील्ड स्तर से अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है और विभागीय अधिकारी सरकार के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। जहां सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बड़ी बसों के आवागमन के लिए यह उपयुक्त नहीं हैं, उन्हें एम्बुलेंस रोड के रूप में पास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नाबार्ड के तहत निर्मित सड़कों की मेंटेनेंस अवधि के दौरान रखरखाव कार्य संबंधित ठेकेदारों द्वारा ही किया जाएगा। मंत्री ने दधोल-चरोड़ा, करलोटी-गालियां और बरठीं-निहारी सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन मार्गों की मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं ताकि लोगों को सुचारू यातायात सुविधा मिल सके। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि संबंधी अवरोधों के कारण कई सड़कों को निर्धारित चौड़ाई नहीं मिल पा रही है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा ताकि ऐसी सड़कों को ट्रैक्टर योग्य मार्ग के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और तय समय अवधि के भीतर पूर्ण किए जाए ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर,अधिशासी अभियंता दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed