{"_id":"67c83c3161ed0138e4055f36","slug":"patwari-kanungo-mahasangh-not-ready-to-retreat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-133155-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पीछे हटने को तैयार नहीं पटवारी-कानूनगो महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पीछे हटने को तैयार नहीं पटवारी-कानूनगो महासंघ
Wed, 05 Mar 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल करते संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ के सदस्य। संवाद
-जिले में सातवें दिन भी जारी रही पेन डाउन हड़ताल
-लोगों को राहत देने के लिए सरकार उठाए सकारात्मक कदम : जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हड़ताल पर बैठे पटवारी कानूनगो पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और सरकार की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेट कैडर के विरोध में जिले भर में बुधवार को पटवारी-कानूनगो महासंघ की पेन डाउन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। जिले के चारों उपमंडल घुमारवीं, सदर, झंडूता और श्री नयना देवी जी में महासंघ के सदस्य अपने-अपने कार्यालयों को बंद कर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं। इस आंदोलन को सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो और जनप्रतिनिधियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
संघ के जिला प्रधान सुनील दत्त जोशी ने बताया कि समस्त पटवारी आपदा संबंधी कार्यों के लिए वचनबद्ध हैं। वे अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों और प्राकृतिक आपदा से निपटने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महासंघ का सरकार से कोई टकराव नहीं है और वे हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहते हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से महासंघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है। महासंघ ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का समाधान किया जा सके।