फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patron of Ayurveda Late. Tribute paid to Vaidya Shamsher Singh Chandel

Bilaspur News: आयुर्वेद के संरक्षक स्व. वैद्य शमशेर सिंह चंदेल को दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patron of Ayurveda Late. Tribute paid to Vaidya Shamsher Singh Chandel
गेहड़वीं में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में वैद्य शमशेर सिंह चंदेल के चित्र के समक्ष श्रद्धा पुष
- गेहड़वीं में 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उत्तरी भारत के जाने माने समाजसेवी और आयुर्वेद के परम संरक्षक स्व. वैद्य शमशेर सिंह चंदेल को उनकी 39 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

उपमंडल झंडूता के कस्बा गेहड़वींं स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को वैद्य शमशेर सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ, जिसमें वैद्य शमशेर सिंह चंदेल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए गए। 2 मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्षता सुंदरनगर के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. मोहन शर्मा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पधारे वक्ताओं ने पेशे से एक अध्यापक रहे शमशेर सिंह के आदर्शवादी जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मिलनसारिता, सामाजिक समरसता, परदुखकातरता आदि गुणों पर वक्ताओं ने विचार और उनके साथ गुजारे पलों को साझा किया। उनके सहपाठी मित्रों ने बताया कि वैद्य शमशेर सिंह का एक बहुआयामी प्रतिभा से संपन्न व्यक्तित्व था। वे शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। वे पढ़ाई-लिखाई में होशियार होने के साथ अपने खानदानी पेशे में अपने पिता रामसिंह के साथ औषधि एकत्रीकरण और दवाई निर्माण में भी उनका सहयोग करते रहते थे। इस मौके पर दिव्य ज्योति मानव सेवा ट्रस्ट डैहर के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, स्वामी चंद्रशेखर, सोहनलाल कपिल, व्यवसायी स्ट्राइकर हांडा, देवांश चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed