{"_id":"6a01c55abfaaf9af8b05d3a1","slug":"parking-every-election-brings-promises-but-no-solutions-on-the-ground-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-159665-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग : हर चुनाव में वादे तो होते हैं, धरातल पर समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग : हर चुनाव में वादे तो होते हैं, धरातल पर समाधान नहीं
Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
राजेश गौतम
नगर निकाय चुनाव मुद्दा
श्री नयना देवी जी में पार्किंग समस्या से श्रद्धालुओं और लोगों को होती है परेशानी
नगर परिषद के 7 वार्ड में उतरे हैं 14 प्रत्याशी, लोगों को समाधान की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में इस बार नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्किंग की समस्या बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरी है। 17 मई को होने जा रहे नगर परिषद चुनाव में जहां 7 वार्डों से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रत्याशियों से जवाब मांग रहे हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या पार्किंग व्यवस्था की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की बस स्टैंड के समीप एकमात्र पार्किंग होने के बावजूद उसका आम लोगों को कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा। मंदिर के नजदीक गुफा क्षेत्र में कुछ निजी पार्किंग स्थल जरूर मौजूद हैं, लेकिन बढ़ती वाहनों की संख्या के सामने वे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। मजबूरन लोगों को सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि खुले में खड़ी गाड़ियों पर कभी धूल जम जाती है तो कभी टायर चोरी और शीशे तोड़ने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बरसात और धूप के मौसम में भी वाहन मालिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। बैंक के समीप बड़ी संख्या में बाइक खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। यदि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो तो रास्ता बनाना भी चुनौती बन जाता है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को स्टेट बैंक के नजदीक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों को राहत मिल सके। स्थानीय जनता का आरोप है कि हर चुनाव में पार्किंग समस्या को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। अब देखना होगा कि इस बार चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए क्या ठोस योजना जनता के सामने रखते हैं।
इनसेट
हर चुनाव में पार्किंग की बात होती है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। -राजेश गौतम
इनसेट
त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए। - सन्नी गौतम
इनसेट
नगर परिषद को बहुमंजिला पार्किंग पर गंभीरता से काम करना चाहिए। इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या भी कम होगी। - अनिरुद्ध शर्मा
इनसेट
बैंक के पास इतनी बाइकें खड़ी रहती हैं कि पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। मरीजों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - नितिन कुमार