फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parents urged to protect children from ill effects of drugs

Bilaspur News: बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का अभिभावकों से किया आग्रह

Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Parents urged to protect children from ill effects of drugs
बिलासपुर के डंगार स्कूल में आयोजित पाठशाला प्रबंधन समिति की आम सभा में उपस्थित अविभावक-अध्यापक
-डंगार स्कूल में एसएमसी, अभिभावक-अध्यापक की बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में एसएमसी और अभिभावक-अध्यापक की बैठक वीरवार हुई, जिसकी अध्यक्षता पाठशाला प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान में अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में बहुत ही सचेत रहने की आवश्यकता है। अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और अध्यापकों को बच्चों को सही दिशा व मार्गदर्शन देने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को विभिन्न प्रकार के नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों से बचाने का आग्रह किया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर केंद्रित करने का अनुरोध किया। एसएमसी के प्रधान मनोहर लाल ने कहा कि वह विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की प्रक्रिया में स्कूल प्रशासन के साथ हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंगार की प्रधान अनीता धीमान ने इस बैठक में शामिल होने के लिए अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता यशपाल रनौत, अलबेल सिंह, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, सभी अध्यापक, कर्मचारी, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed