फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parents of KV students met Anurag Thakur

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर से मिले केवी के विद्यार्थियों के अभिभावक

Wed, 16 Jul 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Parents of KV students met Anurag Thakur
घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय के मामले को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे अभिभावक। संव
बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता, अनुराग ठाकुर से की सुरक्षित स्थान की मांग
विज्ञापन

अनुराग बोले, जब तक नया भवन नहीं बनता, राज्य सरकार करे वैकल्पिक व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग ने कक्षाएं चलाने के लिए भवन को किया है असुरक्षित घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर विद्यालय के लिए वैकल्पिक सुरक्षित भवन की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि भवन की स्थिति और बारिश के दौरान दरार आने के कारण बच्चे डर के साए में पढ़ाई कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई छात्रों को अब ऑनलाइन शिक्षा पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को घुमारवीं के एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और अपनी चिंता से अवगत करवाया। अभिभावकों की बात सुनने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध करवा दी गई है और भवन निर्माण की प्रक्रिया केंद्र सरकार की ओर से चल रही है। कहा कि जब तक नया भवन नहीं बनता, छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि बिना समय गंवाए विद्यालय को किसी सुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे भयमुक्त होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें। सांसद ठाकुर ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया कि विद्यालय के भवन की स्थिति को देखते हुए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मजबूर करना एक गंभीर विषय है और इससे उनकी शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने मंडी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों को गति दे रही हैं। उन्होंने लोगों से भी इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed