{"_id":"5702abc34f1c1b4d50c812fd","slug":"parddep-win-chat-village-wersling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल के प्रदीप पहलवान ने जीती बड़ी माली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के प्रदीप पहलवान ने जीती बड़ी माली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बरठीं के छत में आयोजित कुश्ती स्पर्धा के विजेता पहलवान को सम्मानित करते आयोजक एवं मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत की छिंज दंगल का मुख्य आकर्षण पहलवानों के सीधे मुकाबले रहे। पहला सीधा मुकाबला विनय पहलवान जम्मू कश्मीर और तीर्थ पहलवान फगवाड़ा पंजाब के बीच हआ। इसमें तीर्थ पहलवान ने रोमांचक मुकाबले में जम्मू के विनय को पटकनी देते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
मुकाबले के विजेता तीर्थ पहलवान को 31 हजार रुपये और विनय को 21 हजार की राशि इनाम स्वरूप दी। दूसरा सीधा मुकाबला 36 हजार रुपये की राशि का मलकीयत अजनाला और बिक्की चंडीगढ़ के बीच हुआ। इसमें बिक्की ने मलकीयत को हराया।
विज्ञापन
बिक्की पहलवान को 21 हजार और मलकीयत को 15 हजार की राशि इनाम स्वरूप दी गई। तीसरा सीधा मुकाबला 7200 रुपये का संदीप तलवंडी और वीरू जम्मू के बीच हुआ। इसमें संदीप ने वीरु पहलवान को हराया। चौथा सीधा मुकाबला 35 हजार का सोनू लंबानाला और अंकु पहलवान शाहकोट के बीच रहा। इसमें सोनू ने रोचक मुकाबले में अंकू पहलवान को मात दी।
विज्ञापन
बड़ी माली के खिताब मं प्रदीप पहलवान कैथल और बलबीर पहलवान फगवाड़ा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें प्रदीप पहलवान ने बलबीर को हराया। विजेता पहलवान प्रदीप को 20 हजार रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता रहे पहलवान बलबीर को 15 हजार की राशि और गागर दी गई।
जबकि छोटी माली का मुकाबला बाबरी जम्मू और अमना लुधियाना के बीच हुआ। काफी लंबे समय तक दोनों पहलवान एक दूसरे को दांवपेंच लगाते रहे और जब कोई भी नतीजा नहीं आया प्वाइंट के आधार पर अमना को विजेता घोषित किया गया।
विजेता पहलवान को 9100 रुपये और गुर्ज, जबकि उपविजेता को 7100 और गागर इनाम स्वरूप दी गई। दंगल कमेटी के प्रधान हरिंद्र सिंह पठानिया, पंचायत छत की प्रधान ऊषा ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमला देवी, जगदेव जम्वाल, पवन कुमार शर्मा, जगबीर सिंह जम्वाल, राजीव जम्वाल, सुरेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुदर्शन जम्वाल, कुलदीप सिंह, विशाल ठाकुर, राजेश कुमार, हरिपाल शर्मा, परमजीत सिंह जम्वाल पम्मी और सुभाष ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। दंगल कमेटी ने पंचायत छत में छिंज का आयोजन करवाया।
इसमें नामी पहलवानों ने भाग लेकर दांव पेचों से क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन किया। दंगल का शुभारंभ समैला मंदिर के महंत चमन गिरी ने किया। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए 7100 रुपये की धनराशि प्रदान की।