फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pankaj Rana got the command of district unit

Bilaspur News: पंकज राणा को मिली जिला युकां की कमान

Sat, 21 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Rana got the command of district unit
बिलासपुर में नवनियुक्त युकां पदाधिकारियों के स्वगात करते कार्यकर्ता। संवाद
-बिलासपुर में किया गया स्वागत, पांच उम्मीदवार थे मैदान में
विज्ञापन

-अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने जताई थी दावेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा झंडूता से संबंध रखने वाले पंकज राणा को जिला युवा कांग्रेस की कमान मिली है। इस अवसर पर बिलासपुर में उनका पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई थी।
प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बिलासपुर से इस बार पंकज राणा को अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को पंकज राणा बिलासपुर पहुंचे जहां कांग्रेस पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा जिले से अब्दुल खालिक और अनु मराठा को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। जिला महासचिव रवि कुमार व बिलाल, ब्लॉक अध्यक्ष बिलासपुर महेंद्र सिंह, सदर अध्यक्ष थूमन ठाकुर, शहरी अध्यक्ष अभय गुप्ता लकी, शाहतलाई शहरी अध्यक्ष रमन का भी स्वागत किया गया। बता दें कि बिलासपुर से अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। पंकज राणा ने पिछली बार भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और आशीष ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी। वह दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि पंकज राणा संगठन में अच्छी पकड़ रखते हैं और युवाओं के बीच सक्रिय रहते हैं। इस मौके पर पंकज राणा ने जिला युवा कांग्रेस के सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के दम पर आज वह अध्यक्ष बने हैं। वह सभी के साथ मिलकर प्रदेश सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने अन्य नवनियुक्त कार्यकारिणी को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बंबर ठाकुर ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें संगठन के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस नईम शेख, पूर्व राज्य युकां उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, एनएसयूआई राज्य सचिव ईशान ठाकुर, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति भाटिया, रवि, रविंद्र, आशु और मोहित

बिलासपुर में नवनियुक्त युकां पदाधिकारियों के स्वगात करते कार्यकर्ता। संवाद

बिलासपुर में नवनियुक्त युकां पदाधिकारियों के स्वगात करते कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed