फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panjgai unit honored pensioners who have crossed 80 years

Bilaspur News: पंजगाईं इकाई ने 80 वर्ष पार कर चुके पेंशनरों को किया सम्मानित

Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Panjgai unit honored pensioners who have crossed 80 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पंजगाईं इकाई ने 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया। शुक्रवार को पंजगाईं बाग मंदिर परिसर में इकाई के प्रधान बाबू राम गौतम ने बैठक की अध्यक्षता की।

पेंशनरों को संघ की ओर से शाल, टोपी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पंजगाईं इकाई के सचिव सुंदर शर्मा ने बताया कि बैठक में कई मसलों पर भी चर्चा की गई। कहा कि प्रदेश और जिले के पदाधिकारी हर समय पेंशनरों की मुख्य मांगों को मनवाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस के अलावा प्रधान बाबू राम गौतम ने अधिक से अधिक पेंशनरों को अपने संगठन में जोड़ने के प्रयास पर बल दिया। बैठक में 80 वर्ष से ऊपर आयु वाली कमला देवी पत्नी स्वर्गीय निकू राम, लछमण दास वर्मा और तुलसीराम गौतम को सम्मानित किया गया। बैठक में जय कृष्ण, तेज राम गौतम, हीरा लाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, सुलोचना गौतम, रूप लाल धीमान और इकाई के पेंशनर्स सदस्यों ने भाग लिया। प्रधान ने आए हुए सभी पेंशनरों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और सबके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed