फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchyat election.

एक सप्ताह में फैसला बदलो नहीं तो कोर्ट जाएंगे

Wed, 18 Nov 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 18 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
panchyat election.

छत पंचायत के प्रधान पद अनारक्षित करने के बाद दोबारा महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होने से चुनाव की तैयारियों में लगे कई उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन के इस फैसले से नाराज लोगों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। स्थानीय लोगों ने दोबारा जारी की गई अधिसूचना का विरोध करते हुए इस फैसले का वापस लेने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर ऐसा नहीं हुआ तो वह कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने पांच नवंबर को चुनावी रोस्टर जारी किया गया था। इसके अनुसार ग्राम पंचायत छत में प्रधान पद को अनारक्षित किया गया था। करीब दो सप्ताह का समय बीत जाने के बाद प्रशासन ने फिर ग्राम पंचायत छत में प्रधान पद को महिला अनारक्षित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे प्रधान पद की तैयारियां कर रहे कई उम्मीदवारों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। नए रोस्टर से यहां पर अब महिला को प्रधान बनने का मौका मिला है।

ग्राम पंचायत छत के निवासी नंदलाल, रतन, सरवण सिंह, नरेंद्र, संजय, परमजीत, अनूप जम्बाल, कुलदीप सिंह, राजीव, सीता राम, नरेंद्र मन्हास और बिट्टू ने कहा कि ग्राम पंचायत में कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। लेकिन दो सप्ताह बाद प्रशासन द्वारा पंचायत में प्रधान पद को महिला अनारक्षित कर दिया गया।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन ने अपना निर्णय नहीं बदला, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

उधर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रशासन को लोगों की भावनाओं के अनुसार चुनावी रोस्टर पर दोबारा विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed