फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat elections: 1.69 lakh voters will cast their votes in the first phase

पंचायत चुनाव : पहले चरण में 1.69 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 1.69 lakh voters will cast their votes in the first phase
85,230 पुरुष और 84,940 महिला मतदाता शामिल
विज्ञापन

62 पंचायतों में के लिए 428 मतदान केंद्रों में होगी वोटिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि 26 मई को जिले की 62 पंचायतों में मतदान होगा। इसमें 1 लाख 69 हजार 324 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 85,230 पुरुष और 84,940 महिला मतदाता शामिल हैं।
पहले चरण के लिए जिले में 428 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 254 सामान्य, 115 संवेदनशील तथा 59 अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदाता अपने साथ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एपिक कार्ड अथवा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र लेकर आएं। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। उन्होंने मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम और क्रमांक जांचने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा महिला, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का सहयोग करें। गर्मी को देखते हुए मतदाताओं को छाता और पानी साथ लाने की सलाह भी दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता बनाए रखना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है और बैलेट पेपर पर केवल निर्धारित चुनाव चिन्ह पर ही मुहर लगाई जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री, चुनाव चिन्ह, टोपी, गमछा या पर्चा ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैलेट पेपर की फोटो खींचना और मतदान की गोपनीयता भंग करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायतों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों में होगी।

420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
पंचायतीराज चुनावों के प्रथम चरण से पहले ही जिले में 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें 3 प्रधान, 2 उपप्रधान, 415 वार्ड सदस्य शामिल हैं। कई पंचायतों में उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने से चुनावी मुकाबला सीमित हो गया है, जबकि शेष सीटों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। जिला परिषद की 14 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 407 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पंचायत प्रधान पद के लिए 743, उप-प्रधान पद के लिए 800 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। सबसे अधिक मुकाबला पंचायत वार्ड सदस्य पद पर देखने को मिलेगा, जहां 2126 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed