फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat election in bilaspur

Bilaspur News: उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in bilaspur
पिंक बूथों पर महिलाओं ने संभाली पूरी व्यवस्था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में प्रथम चरण में 62 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने विभिन्न विकास खंडों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


उपायुक्त ने श्री नयना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत टाली जगात खाना, सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बामटा और घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत पट्टा और सेऊ के मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाएं, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचारु ढंग से संपन्न करवाई जाए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत पट्टा और सेऊ में बनाए गए पिंक मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र रहे। इन केंद्रों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों ने किया। यहां मतदाताओं के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय और छोटे बच्चों के खेलने तक की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वास्थ्य कर्मियों को भी तैनात किया गया था। मतदान केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट युवाओं के बीच खास आकर्षण रहे। उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों से पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चरणों 28 और 30 मई को भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशासन की ओर से सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed