फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Palasala forest of Ghumarwin has been burning for three days

Bilaspur News: तीन दिन से दहक रहा घुमारवीं का पलासला जंगल

Mon, 20 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Palasala forest of Ghumarwin has been burning for three days
-दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे
विज्ञापन

-20 हेक्टेयर जंगल का हिस्सा जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं क्षेत्र का पलासला जंगल पिछले तीन दिनों से लगातार आग से दहक रहा है। आग के कारण जंगल का 20 हेक्टेयर से ज्यादा हिस्सा जल चुका है। जंगल के नजदीक रिहायशी मकानों को भी आग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।

दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। सोमवार को जब घरों को खतरा बन गया तब दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग के कर्मी रिहायशी मकानों के नजदीक पहुंची आग को बुझाने में जुट गए। भौगोलिक परिस्थितियां सही न होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। गहरी खाई व ऊंची ढांके होने के कारण फायर वाचर भी आगे नहीं जा पा रहे हैं। इस क्षेत्र में कई प्रकार के जंगली जानवर, पक्षी मौजूद हैं। आग की घटना से जंगली जानवर, पक्षियों के मारे जाने का अनुमान है। हवा के झोंके आग को और तेज कर रहे हैं। चीलों के पेड़ों में बिरोजा मौजूद होने के कारण आग ज्यादा बढ़ रही है। आरओ भराड़ी मदन के मुताबिक पलासला जंगल में पहले 16 मई को आग लगी थी। उस आग की 17 मई को बुझा दिया गया था। इसके बाद 18 मई को फिर से आग लग गई। जो अभी तक काबू में नहीं आ पाई है। तीन वीओ, सात गार्ड, चार फायर वाचर, दो डिप्टी रेंजर दिन रात इस क्षेत्र में डटे हुए हैं। आग आगे न बढ़े इसके लिए जंगल के चलारू को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed