{"_id":"6ab028d163428b28d70604a4","slug":"paid-tribute-to-the-martyrdom-of-shaheed-lance-dafadar-baldev-chand-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168141-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद की शहादत को किया नमन
विज्ञापन
गंगलोह स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहीद बेटे को श्रद्धांजलि देने मां। संवाद
शौर्य चक्र विजेता के शहीदी दिवस पर गंगलोह स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
विधायक जीत राम कटवाल ने गंगलोह में शहीद स्मारक का किया लोकार्पण, परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनीहरा के गंगलोह गांव निवासी शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद शौर्य चक्र विजेता के शहीदी दिवस पर राजकीय उच्च पाठशाला गंगलोह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद की वीरता और देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद शौर्य चक्र स्मारक का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद की वीरता और देश सेवा को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में शहीद की पत्नी शिवानी, माता-पिता सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान हरवंश, अमरनाथ धीमान, रमेश और राजेश ढटवालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि लांस दफेदार बलदेव चंद 4 राष्ट्रीय राइफल्स/आर्मर्ड कोर में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में 19-20 सितंबर 2025 को सियोज धार के जंगलों में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मिशन की सफलता के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी शहादत युवाओं को हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।