{"_id":"6123e0a78ebc3e79d53b2d61","slug":"oxygen-plant-start-in-hospital-bilaspur-news-sml3813715177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, 25 बेड में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, 25 बेड में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल घुमारवीं में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। गुजरात से आए कंपनी के इंजीनियरों ने प्लांट को स्थापित कर दिया है। अब प्लांट में ऑक्सीजन बननी शुरू हो गई है। अब अस्पताल में ऑक्सीजन पैनल से जुड़े 25 बिस्तरों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। मरीजों को अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि घुमारवीं अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली थी। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों के ऑक्सीजन सिलिंडर तक इकट्ठे कर अस्पताल में रख लिए थे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ऑक्सीजन प्लांट की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं अस्पताल को जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट भेंट किया था। लेकिन किन्हीं कारणों से इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने में देरी होती रही।
खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अभिनीत शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। इसको हर बिस्तर तक जाने वाले पैनल से भी जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले सिलिंडर लगाए जाते थे लेकिन अब ऑक्सीजन सीधे मरीजों के बेड तक पहुंचेगी। अस्पताल में ऑक्सीजन पैनल से जुड़े 25 बिस्तरों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्लांट को इस तरह से तैयार किया गया है कि प्लांट के चालू रहने पर भी हादसे का कोई खतरा नहीं है।