फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Oxygen cylinder

जिले में पहुंचे हाई फ्लो ऑक्सीजन सिलिंडर के 160 रेगुलेटर

Fri, 14 May 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिले के कोविड केयर हेल्थ सेंटरों में हाई फ्लो ऑक्सीजन के 185 सिलिंडरों की व्यवस्था की है। लेकिन इन सिलिंडरों को बिना रेगुलेटर के चलाना चुनौतीपूर्ण था। शुक्रवार शाम को इन सिलिडंरों के लिए 160 ऑक्सीजन रेगुलेटर जिले में पहुंच गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि रेगुलेटर आने से कोविड मरीजों को हेल्थ केयर सेंटरों में हाई फ्लो ऑक्सीजन देने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला कोविड हेल्थ सेंटर में हाई फ्लो ऑक्सीजन के डी टाइप करीब 185 सिलिंडर की व्यवस्था प्रशासन ने की है। लेकिन अभी तक इन सिलिंडरों के लिए ऑक्सीजन रेगुलेटर नहीं मिल रहे थे। इनकी डिमांड अधिक होने के चलते बाजारों में मिल पाने मुश्किल हो रहे थे। 160 ऑक्सीजन रेगुलेटर शुक्रवार को जिला में पहुंचे गए हैं। कहा कि 185 बेड पर यह सुविधा दे पाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अभी तक जिले के हेल्थ केयर सेंटरों में 70 मरीज उपचाराधीन हैं। 115 हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त बेड खाली हैं। इसके अलावा हल्के लक्षणों वाले मरीजों को जिले के कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। जहां पर 425 बेड की सुविधा है। बताया कि अभी 80 मरीज ही कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना को हराने में प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का पालन करें। किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं, जिला में मरीजों के लिए व्यवस्थाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed