फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   overcrowd in hrtc bus

Bilaspur News: सोलधा-बिलासपुर रूट की बस में क्षमता से दोगुना सवारियां कर रहीं सफर

Thu, 10 Aug 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
overcrowd in hrtc bus
सोलधा-बिलासपुर एचआरटीसी रूट पर बस में क्षमता से अधिक सवारियां। संवाद
बिलासपुर। सोलधा से बिलासपुर वाया सुई सुरहाड़ एचआरटीसी रूट की बस में क्षमता से अधिक सवारियां सफर करने के लिए मजबूर हैं। हर दिन बस में 80 से 90 सवारियां होती हैं। बस में स्कूली बच्चे भी सफर करते हैं। बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है। इस रूट पर सुबह के समय केवल यही बस चलती है। सुबह करीब 8:00 बजे यह बस सोलधा से चलती है। बस सुई सरहाड़, लाड़ाघाट, तुनीघाट, आशा मंझेड़, जुखाला और घाघस होते हुए बिलासपुर पहुंचती है। इसमें जुखाला स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी सफर करते हैं। हर दिन बस में क्षमता से दोगुना सवारियां सफर करती हैं। पंचायत उपप्रधान सुई सुरहाड़ बलविंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य कमलेश कुमारी, सुरेंद्र, देशराज, रविंद्र, हेमंत, अनिकेत और नागेंद्र ने बताया कि सुबह के समय इस रूट पर यह एक ही बस आती है। इस बस में हर दिन अधिक सवारियां होने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। बस में इतनी सवारियां होती हैं कि कई बार पांव रखने तमक की जगह नहीं मिलती है। उन्होंने प्रशासन और निगम प्रबंधन से इस रूट पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग की है। उधर, जेटीओ विनोद कुमार ने कहा कि लोग प्रबंधन के पास इस बारे में लिखित में दें। लोगों की समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed