फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Outside traders left piles of garbage in the fair ground

Bilaspur News: बाहरी व्यापारी मेला मैदान में छोड़ गए कूड़े के ढेर

Thu, 25 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Outside traders left piles of garbage in the fair ground
- नगर परिषद और लोगों के लिए सिरदर्द बन रहा कूड़ा
विज्ञापन

-सीमेंट कंपनी ने सूखा कूड़ा लेना किया बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन के दो सप्ताह बाद मेला मैदान में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। करीब एक सप्ताह पहले मेले में बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अपनी दुकानें समेट कर तो चले गए, लेकिन शहर के लोगों के लिए इन कूड़े के ढेर को छोड़ गए। हालात यह हैं कि मेला मैदान कूड़े के ढेर में बदल चुका है।
एक ओर नगर परिषद शहर के लोगों से ही सूखा कूड़ा नहीं ले पा रहा है। वहीं मेले में इकट्ठा हुआ यह कूड़ा प्रशासन और लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है। एक तरफ तो शहर के लोग सूखा कूड़ा न लेने के कारण परेशान हैं। इस कारण शहर की मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। दूसरी ओर मेले में इकट्ठा हुआ यह कूड़ा नगर परिषद के लिए मुसीबत बन गया है। बता दें कि घुमारवीं नगर परिषद ने घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग ले जाने की योजना शुरू की थी। इसमें गीला कूड़ा नगर परिषद द्वारा पिग फार्म और सूखा कूड़ा एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा में निष्पादन के लिए भेजा जाता है, लेकिन कुछ समय से फैक्टरी द्वारा कूड़ा लेने से मना कर दिया गया है। यही कारण है कि नगर परिषद कुछ दिनों से लोगों से ही सूखा कूड़ा नहीं ले पा रही है। लोगों के घरों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। अभी नगर परिषद उसका ही निपटारा नहीं कर पा रही थी कि मेले में आए व्यापारियों द्वारा छोड़े गए यह कूड़े के ढेर सिर दर्द बन गए हैं। हालांकि पिछले कई साल से घुमारवीं क्षेत्र में कूड़ा संयंत्र बनाए जाने की मांग उठती रही है। यह कूड़ा संयंत्र की योजना आज तक नहीं बन पाई। यही कारण है कि आज शहर का कूड़ा घुमारवीं के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन


कोट
शहर का सूखा कूड़ा बरमाणा सीमेंट फैक्टरी भेजा जाता है। पिछले कुछ समय से फैक्टरी ने कूड़ा लेना बंद किया है। साथ ही घुमारवीं में आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव के बाद काफी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इसकी कई बार शिकायत आई है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस कूड़े का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed