{"_id":"69e225cb4b32478176038d76","slug":"outrage-in-ghumarwin-over-sarkaghat-student-murder-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158161-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर घुमारवीं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकाघाट छात्रा हत्याकांड पर घुमारवीं में आक्रोश
Fri, 17 Apr 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट छात्रा हत्याकांड के विरोध में संस्कार सोसाइटी राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भे
संस्कार सोसाइटी ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को जल्द सजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या के मामले को लेकर घुमारवीं में आक्रोश देखने को मिला। घुमारवीं की समाजसेवी संस्था संस्कार सोसाइटी ने इस जघन्य वारदात के विरोध में राज्यपाल को एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। संस्था ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने इस हत्या को समाज की निष्क्रियता और चरमराती प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह निर्मम हत्या न केवल निंदनीय है, बल्कि यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़े करती है। कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई बेहद आवश्यक है। मांग की कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि न्याय में देरी न हो और पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके।
कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित और सख्त सजा जरूरी है, तभी समाज में डर और कानून के प्रति विश्वास कायम रह सकता है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रकोप पर भी गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जो प्रशासन और सरकार दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। आशंका जताई कि सरकाघाट की इस घटना के पीछे भी आरोपी की नशे की प्रवृत्ति एक प्रमुख कारण हो सकती है। ऐसे में नशा उन्मूलन के लिए प्रभावी और सख्त कदम उठाना समय की मांग है।
विज्ञापन
सरकार से मांग की कि महिला सुरक्षा को लेकर केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। धर्माणी ने कहा कि बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर देने की आवश्यकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। संस्था ने नशा निवारण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, नशा कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर अमृत लाल कातना, विशाल नड्डा, पृथी सिंह ठाकुर, किशोरी लाल, मदन कांत, सुनील शर्मा, सतीश ठाकुर, संतोष भारद्वाज, सरोज शर्मा, अनिशा, मनोरमा चौहान, बांके बिहारी, रूप लाल, मनोज भंडारी, सचिन, लक्की, विजय, प्यार सिंह, दिनेश, प्रेम सागर, देवदत्त, दलेल सिंह, नरेंद्र कुमार, देश राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।