फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Out-of-control car hits two people and two bikes in Bari.

Bilaspur News: बाड़ी में बेकाबू कार ने दो लोगों और दो बाइकों को मारी टक्कर

Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car hits two people and two bikes in Bari.
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर बाड़ी कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार व बाइक। संवाद
हादसे में दो लोग गंभीर घायल, एम्स बिलासपुर में चल रहा उपचार; पुलिस ने शुरू की जां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर बाड़ी कस्बे में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो लोगों और दो बाइकों से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया। सूचना मिलने पर भराड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
घायलों की पहचान इमामुदिन और नवीर निवासी गांव वारुदा, तहसील सिकटी, जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। दोनों बाड़ी कस्बे में किराये के कमरे में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोनों कमरे के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घुमारवीं की ओर से हमीरपुर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग मौके पर बेहोश हो गए। कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और उन्हें एम्स बिलासपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक बंटी के अनुसार वह घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहा था। बाड़ी के पास अचानक कार से उसका नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे चला गया और वहां खड़े लोगों व बाइकों से टकरा गया। हादसे में कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

भराड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed