{"_id":"654629d87110f174140725e1","slug":"organization-of-transitional-curriculum-2023-in-shiva-medical-college-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8151-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा मेडिकल कॉलेज में ट्रांसिशनल करिकुलम 2023 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा मेडिकल कॉलेज में ट्रांसिशनल करिकुलम 2023 का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय आयोग भारतीय चिकित्सा पद्धति नई दिल्ली के निर्देशानुसार शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चांदपुर में बीएएमएस प्रथम वर्ष में प्रविष्ट छात्र-छात्राओं के लिए ट्रांसिशनल करिकुलम 2023 का आयोजन किया जा रहा है I इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किए जाने के साथ ही छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
इस उपलक्ष्य पर 3 नवंबर को एनआईए जयपुर से आमंत्रित प्रो.डॉक्टर काशीनाथ समगंडी, एसोसिएट प्रोफेसर, विभाग स्वस्थवृत एवं योग ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर अपना संबोधन किया। उन्होंने इसमें विभिन्न यौगिक क्रियाओं के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शिवा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बधाई दी। वहीं, 4 नवंबर को उप-प्राचार्य विभाग कयाचिकित्सा पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के प्रोफेसर डॉक्टर गिरीश केजे ने प्रशिक्षु छात्रों को आयुर्वेद के अनुसंधान संबंधित विषयों, वैज्ञानिक लेखन पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हर्षा एनएम, डॉक्टर विनोद कुमार, समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।