फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Opposition spreading confusion regarding SIR: Katwal

एसआईआर पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : कटवाल

Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition spreading confusion regarding SIR: Katwal
नेरस में भाजपा की नागरिक गोष्ठी, बोले- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। समोह पंचायत के नेरस गांव में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रमुख नागरिक गोष्ठी हुई। भाजपा के झंडूता मंडल की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में विधायक जीतराम कटवाल ने और जिला भाजपा प्रभारी रश्मिधर सूद ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल भी मौजूद रहे।
कटवाल ने कहा कि देश में एसआईआर को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेता इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भावनाओं के बजाय तथ्यों को समझना जरूरी है। संविधान 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार देता है, जबकि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित कानूनी पात्रता पूरी करना आवश्यक है।
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर कराने का उद्देश्य मतदाता सूचियों का सत्यापन करना और उनमें त्रुटियों को दूर करना है। इसके तहत मृत, दोहरे पंजीकरण वाले, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं और अन्य अपात्र प्रविष्टियों की जांच की जाती है। इससे पहले विधायक जीतराम कटवाल ने नेरस गांव में महिला मंडल भवन का शिलान्यास किया। भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed