फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   oppose of bpl list

अपात्रों को बीपीएल सूची में शामिल करने का विरोध

Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
oppose of bpl list
बिलासपुर। क्रप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीसी तोरूल रवीश से मिला। उन्हें मांग को लकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम पंचायत टाली में अपात्र लोगों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है। इसका कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने समस्त बीपीएल परिवारों का निरीक्षण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टाली में 2 अक्तूबर को सरकार के आदेशानुसार बीपीएल सूची की समीक्षा हेतु जनरल हाउस किया गया। आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर मनमानी करने पर अपात्र लोगों को बीपीएल सूची में रखा गया। जरनल हाउस 2 अक्तूबर को होता है और बीपीएल सूची 7 अक्तूबर को लगाई जाती है। विधवा, अपंग और गरीब लोगों को बीपीएल सूची में जगह नहीं दी गई। समस्त बीपीएल परिवारों का निरीक्षण किया जाए। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव शौकत अली, संस्था के वाइस चेयरमैन परवेज, संस्था के उपप्रधान पंकज धीमान, नयनादेवी ब्लॉक के आरटीआई सेल के प्रधान कुलदीप ठाकुर और रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed