फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Operator union warns corporation against any malafide action

महंगी पड़ेगी ऑपरेटरों की रोजी-रोटी से छेड़छाड़

Fri, 22 Jan 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरमाणा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरमाणा Updated Fri, 22 Jan 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
Operator union warns corporation against any malafide action

भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित ट्रक ऑपरेटर संघर्ष समिति ने निगम को दो टूक चेतावनी देते हुए चेताया है कि यदि जिला बिलासपुर के ऑपरेटरों की रोजी-रोटी के साथ निगम ने कोई छेड़छाड़ की तो आगामी दिनों में निगम को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी निगम और जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


इस बारे में संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को बरमाणा में हुई। बैठक में निगम की ओर से निकाली जा रही गाड़ियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी ऑपरेटरों ने निगम की ओर से बरती जा रही अनियमितताओं पर गहरा रोष प्रकट किया। समिति का कहना है कि एक ओर तो निगम अपने 40 प्रतिशत कोटे के हिसाब से नई गाड़ियां सीमेंट ढुलाई के लिए लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, निगम फैक्ट्री सही अनुपात में डिमांड लाने में असमर्थ हो रही है। समिति का आरोप है कि फैक्ट्री के अधिकारी के साथ निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। निगम के कर्मचारी अपने वेतन तक सीमित रहकर ऑपरेटरों से हो रहे आर्थिक नुकसान का तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के डंपों पर 5-5 दिन से गाड़ियां नहीं उतर रही हैं और निगम के कर्मचारी फैक्ट्री के अधिकारियों के साथ निजी हित साधने में लगे हैं। कम डिमांड के बावजूद लगातार जाम की स्थिति रहती है जिससे चालकों और ऑपरेटरों को लगातार नुकसान हो रहा है। इस नुकसान के बाद भी निगम नई गाड़ियां लगाने से बाज नहीं आ रही है।

एक तरफ एसीसी अप्रैल से प्लांट बंद करने के पत्र भेज रही है। दूसरी ओर, निगम जानबूझकर लोगों को कर्जे के बोझ तले दबाने पर तुला है। समिति के सभी सदस्यों का कहना है कि इस तनावपूर्ण स्थिति में ऑपरेटर कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे।


बैठक में समिति के संयोजक तिलकराज ठाकुर, प्रधान अमर सिंह, उपप्रधान राकेश चंदेल, महासचिव महेंद्र सिंह, चेतराम शर्मा, रणजीत ठाकुर, रूपलाल ठाकुर, गणपत राम, सीता राम, ओमप्रकाश, नईम मोहम्मद, प्रभात चंदेल, कश्मीर सिंह, रणवीर चंदेल, राजेश, सुभाष, रविंद्र, सुखराम और सुभाष चंदेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed