फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   OPD attendance at Regional Hospital Solan reaches 1,200 in a single day; cases of cold and fever rise.

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 1200 पहुंची एक दिन में ओपीडी, सर्दी, बुखार के बढ़े मामले

Wed, 01 Jul 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
OPD attendance at Regional Hospital Solan reaches 1,200 in a single day; cases of cold and fever rise.
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची बुधवार को पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की कतारें। संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

पर्ची काउंटर से ओपीडी तक लगी रही मरीजों की कतारें
मेले की छुट्टी के बाद मरीजों से मरीजों की उमड़ी भारी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चार दिन की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक दिन की ओपीडी 1200 से पार पहुंच गई। नॉर्मल दिनों में ओपीडी 800 से 950 के बीच रहती है। वहीं सबसे मेले के दौरान हुई बारिश और मौसम में ठंडक होने के कारण सर्दी और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में बुधवार करीब 300 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें 50 से 60 सर्दी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। सोलन अस्पताल में बुधवार को भी सुबह से लेकर मरीजों की लंबी कतारें लगी रही।
अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे भी मरीज पर्ची, फीस, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रही। सबसे अधिक मरीज मेडिसिन ओपीडी के बाहर खड़े रहे, जहां से ऑर्थो ओपीडी के लिए जाने वाला रास्ता की बंद हो गया। ऐसे में ऑर्थो ओपीडी तक पहुंचने में अन्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी के अलावा सरकारी और क्रस्ना लैब के बाहर मरीज टेस्ट करवाने के लिए मरीज बारी के इंतजार में खड़े रहे। मरीजों को पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में पहुंचने के लिए ही एक से डेढ़ घंटा लग रहा था। वहीं यदि कोई टेस्ट लिखे गए तो उसकी फीस कटवाने के लिए भी आधे घंटे तक लाइनों में लगना पड़ रहा था। इसके चलते कई मरीज तो निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए चले गए।
विज्ञापन

अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. तरुण शास्त्री ने बताया कि मेले के दौरान हुई बारिश और मौसम में आई ठंडक के कारण लोगों में बुखार और सर्दी होने के लक्षण सामने आने लगे हैं। वहीं कुछ दिनों तक अस्पताल में छुट्टी होने के कारण अब मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी के अलावा ऑर्थो, चर्म रोग, नेत्र रोग से लेकर ईएनटी तक हर ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें देखने को मिली। वहीं इस दौरान बारी के इंतजार में थक कर कई मरीज जमीन पर बैठे भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोलन अस्पताल में हर सप्ताह की शुरुआत में मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। वहीं कुछ दिन छुट्टी होने के कारण अब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में हर डॉक्टर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहा है। वहीं मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी कोशिश की जा रही है।
डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed