फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Only if nature is safe will our future also be safe: Chirag

प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह पाएगा : चिराग

Thu, 08 Aug 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only if nature is safe will our future also be safe: Chirag
- न्यायिक पदाधिकारियों ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किया पौधरोपण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का संदेश दिया।
इस दौरान सीनियर सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धीरू ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (सीनियर सिविल जज एवं अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी) मनीषा गोयल, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव गुप्ता, वनमंडलाधिकारी राजीव कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय ठाकुर ने अर्जुन, अमरूद, आंवला, कचनार, भहेड़ा के पौधों का रोपण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु सिंह ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ों को लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी जरूरी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह पाएगा। अधिक से अधिक पौधरोपण कर वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण करना आवश्यक है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में आपदा से संपूर्ण राज्य प्रभावित होता है। वनों की कटाई, जल स्रोतों का दूषित होने जैसी समस्याएं हमारे सामने हैं। इसका समाधान पौधरोपण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed