फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Online farmer registration is now mandatory for farmers.

Bilaspur News: किसानों को अब ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य

Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Online farmer registration is now mandatory for farmers.
पंजीकरण के बिना किसानों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए अब ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधा को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से एग्रीस्टैक कार्यक्रम की शुरूआत की है।

कृषि विभाग बिलासपुर के उप निदेशक प्रेम ठाकुर ने बताया कि पीएम किसान निधि लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्रीय करना जरूरी कर दिया है। कार्यक्रम के तहत भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जाएगा और प्रत्येक किसान को एक यूनिक पहचान संख्या प्रदान की जाएगी। इसके बाद किसान यह फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र से निशुल्क करवा सकते हैं। इस पंजीकरण के आधार पर किसान सम्मान निधि समेत अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को दी जाने वाली वाली सभी सरकारी सुविधाएं और आर्थिक लाभ एग्रीस्टैक पोर्टल से प्राप्त यूनिक आईडी से ही जोड़े जाएंगे। जिन किसानों का डाटा इस पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा उन्हें आने वाले समय सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। यह सुविधा केवल पीएम किसान योजना के पात्र किसानों तक समिति नहीं है ,बल्कि प्रदेश के सभी किसान जो सम्मानि निधि के दायरे में नहीं आते है, वह भी अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए किसानों से किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed