{"_id":"5ed7ad9b8ebc3e904159576d","slug":"one-more-youth-corona-positive-bilaspur-news-sml3346327137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। उपमंडल नालागढ़ के रामशहर के समीप धार गांव के एक 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक स्वारघाट में 26 मई के दिन संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। कोरोना पॉजिटिव युवक की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की बताई जा रही है। युवक को इलाज के लिए चांदपुर कोविड केयर केंद्र भेजा गया है। इसी के साथ बिलासपुर जिले कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 19 हो गई है।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम के अनुसार उक्त युवक की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव मिली है। पता चला है कि 26 मई को युवक दिल्ली से ट्रकों में सवार होकर और पैदल रास्ते से हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट के समीप गरामौड़ा बार्डर पर पहुंचा। स्वारघाट प्रशासन ने 26 मई को होटल हिमाचल हिल्ज में युवक को संस्थागत क्वारंटीन किया गया। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक दिल्ली में मजदूरी करने गया था। वापस लौटते समय उसने कुछ सफर ट्रक से किया और फिर पैदल रास्तों से अपने घर की तरफ लौट रहा था। तबीयत खराब होने पर युवक के एक मई को सैंपल लिए गए। आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजीटिव आई है।