फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One injured in blast while fishing in ravine

Bilaspur News: खड्ड में मछलियां पकड़ते हुए धमाके में एक घायल

Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
One injured in blast while fishing in ravine
- झंडूता थाना पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता/शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के जूही बल्ली में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि घायल खड्ड में मछली मारने गया था, जिसके लिए किसी विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा था। झंडूता थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मंलागण गांव निवासी रणजीत सिंह अपने तीन साथियों के साथ सीर खड्ड में मछली मारने के लिए गया था। अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को सीएचसी बरठीं पहुंचाया गया, जहां से एम्स रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। बताया जा रहा कि घटना के बाद घायल के तीनों साथी भी मौके से फरार हो गए। छानबीन के बाद पाया गया कि घटनास्थल झंडूता थाना के अधीन है, जिसके बाद झंडूता थाना पुलिस ने देर शाम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। झंडूता थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed