फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one died in road accident

ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत, चालक गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञान चंद पुत्र रामदितु निवासी गांव कोठी बताला जिला बिलासपुर मंगलवार रात को पैदल घर जा रहा था। जबलपुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक के नंबर का पता लगाया। बुधवार को ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चेतराम निवासी गांव मेनस जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक भी पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed