फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one died and five injured in road accident

बस और ट्रक में टक्कर, एचआरटीसी चालक की मौत, पांच घायल

Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured in road accident
नसवाल में घायलों को एंबुलेंस की ओर ले जाते लोग। संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत नसवाल कस्बे के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल घुमारवीं में चल रहा है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20,000 रुपये और घायलों को 5,000-5,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नसवाल के पास सोलन से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। दोनों चालक क्षतिग्रस्त वाहनों में बुरी तरह से फंस गए। लोगों ने बस चालक और चार अन्य घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकाल कर अस्पताल भेजा। ट्रक चालक बुरी तरह से ट्रक में फंसा हुआ था। उसे करीब एक घंटे बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बस चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार (44 ) निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायलों में ट्रक चालक देविंद्र कुमार निवासी गांव समताना तहसील मैहरे जिला हमीरपुर, ट्रक क्लीनर विवेक निवासी गांव समताना जिला हमीरपुर, बस परिचालक तनिश कुमार निवासी नादौन जिला हमीरपुर, बस सवार चंपा देवी निवासी गांव रूहाणी डाकघर भराड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर और कांशी राम निवासी गांव दधोल कलां जिला बिलासपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उधर, डीएसपर घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नसवाल के पास बस और ट्रक में हुई टक्कर।  संवाद

नसवाल के पास बस और ट्रक में हुई टक्कर।  संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed