{"_id":"572a29f94f1c1bf3245cd110","slug":"one-buffalo-died-in-lightining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से गोशाला राख, एक भैंस मरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से गोशाला राख, एक भैंस मरी
अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 04 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहर के सटे सिहड़ा गांव में बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान गिरी बिजली से एक गोशाला में आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस आग का शिकार हो गई। करीब आठ बकरियां भी इस घटना में झुलसी हैं। इस घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सिहड़ा में बुधवार दोपहर बाद आसमानी बिजली गिरी। ओम प्रकाश पुत्र नेगी राम की गोशाला में आग लग गई। गोशाला में रखी घास के चलते आग तेजी से फैल गई और वहां बंधी भैंस आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा करीब आठ बकरियां भी झुलस गई हैं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।