फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On World Food Day, students learned about the importance of a balanced diet.

Bilaspur News: विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों ने सीखा संतुलित आहार का महत्व

Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
On World Food Day, students learned about the importance of a balanced diet.
बिलासपुर कॉलेज में विश्व खाद्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: क
बिलासपुर कॉलेज में पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के जरिये दिया खाद्य अपव्यय रोकने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषण और खाद्य सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। इस वर्ष की थीम ‘आज नवाचार करें, कल का पोषण करें’ रही। गतिविधि में विद्यार्थियों को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिजों की उपयोगिता तथा शरीर के विकास में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने भोजन की बर्बादी रोकने और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान बबरू, भल्ले, पटांडे, कद्दू का खट्टा, हलवा, झोल और चिलडू सहित पारंपरिक हिमाचली व्यंजन प्रस्तुत किए गए। इस पहल के माध्यम से स्थानीय खानपान की परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया गया। गतिविधि में कृतिका, सुनाक्षी, श्रेष्ठा, तान्या, सृष्टि, मन्नत, कनिका, आंचल, चित्तरेखा और पूर्णिमा ने भाग लिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव, डॉ. प्रवीण, डॉ. कमलेश और डॉ. ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed