फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   on dc order department take semple

डीसी के निर्देश पर हुआ युवक का कोरोना टेस्ट

Fri, 05 Jun 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
on dc order department take semple
घुमारवीं (बिलासपुर)। टकरेहड़ा पंचायत के गांव कुलारू के युवा का आखिरकार शुक्रवार को कोरोना सैंपल ले लिया गया। जिला उपायुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। इससे पहले युवक कई दिनों से कोरोना जांच कराने के लिए कह रहा था। इस बीच, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से जवाब भी तलब किया है। अधिकारियों से पूछा गया है कि तीन दिनों से यह लोग स्वास्थ्य सुविधा मांग रहे थे तो विभाग आनाकानी क्यों कर रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टकरेहड़ा पंचायत के कुलारू गांव में 25 मई गुड़गांव से एक ही परिवार के तीन लोग घर पहुंचे थे। इन्हें प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है। इन लोगों में एक युवक की तबियत बिगड़ने पर आशा वर्कर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग तीन दिनों तक युवक की बात को अनदेखा करता रहा। थके-हारे युवक ने खुद एंबुलेंस को फोन किया तो वहां से टालमटोल ही किया गया। जवाब मिला कि सैंपल लेने वाले दूसरी जगह गए हैं। आपको शुक्रवार को लेने आएंगे। इसी बीच, मामला जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने तत्काल एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार को युवक का कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिया गया। मामले में लापरवाही पर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से जवाब तलब भी कर लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है कि इतने दिनों तक युवक का टेस्ट विभाग ने क्यों नहीं लिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध युवक का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed