फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officials should speed up developmental works: ADC

विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करें अधिकारी : एडीसी

Tue, 26 Dec 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officials should speed up developmental works: ADC
- पंचायतों में पार्क, जिम, खेल मैदान बनाने के दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन परियोजना निदेशक एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में किया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने का आग्रह किया। ताकि लोगों इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पार्क, जिम, खेल मैदान बनाए जाएं। सभी खंडों में एक-एक मॉडल हिम ईरा शॉप खोली जाएगी। श्री नयना देवी जी मंदिर के पास मॉडल हिम ईरा दुकान खोलने का सुझाव दिया। हिम ईरा शॉप पर क्यू आर कोड से पेमेंट करने का सुझाव दिया, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि मनरेगा के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। आपदा से प्रभावित लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने का आग्रह किया। निर्देश जारी किए कि सभी संबद्ध विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इस दिशा में विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने योजना कार्यों को गति प्रदान करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए यशपाल, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी विश्वनाथ शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed